Friday 25 December 2015

जब आप धन कमाते हैं

                जब आप धन
               कमाते हैं तो घर
               में चीजें आती हैं,
                     लेकिन
        जब आप कीसी की दुआयें
                 कमातें हैं तो
                 धन के  साथ
                    "खुशी",
                    "सेहत",
                      और
                    "प्यार"
                 भी आता है...

      

Wednesday 23 December 2015

इबादत

मैं इबादत खुद ही अपनी कर लूं तो क्या बुरा है?
किसी फ़कीर को कहते सुना था कि मुझमें ही खुदा रहता है.!

Excellence

Excellence has always been achieved....
by them who dared to believe that something inside them is superior to circumstances.

अभिमान मर जाएगा

मस्तक को थोड़ा झुकाकर देखिए....अभिमान मर जाएगा

आँखें को थोड़ा भिगा कर देखिए.....पत्थर दिल पिघल जाएगा

दांतों को आराम देकर देखिए.........स्वास्थ्य सुधर जाएगा

जिव्हा पर विराम लगा कर देखिए.....क्लेश का कारवाँ गुज़र जाएगा

इच्छाओं को थोड़ा घटाकर देखिए......खुशियों का संसार नज़र आएगा        

याद

रिश्ते वो नहीं ,जिसमें रोज बात हो...
रिश्ते वो नहीं ,जिसमें रोज साथ हो...
रिश्ते तो वो है ,जिसमें कितनी भी दूरियां हो...
लेकिन दिल में हमेशा उनकी याद हो...!

Tuesday 22 December 2015

परीक्षा

अच्छे लोगो की
भगवान परीक्षा लेता है पर
साथ कभी नहीं छोड़ता....
और बुरे लोगो को
भगवान बहुत कुछ देता है
मगर साथ नही देता......
 

सत्य को कहने के लिए

सत्य को कहने के लिए,
किसी शपथ की जरूरत नहीं होती।
            नदियों को बहने के लिए,
किसी पथ की जरूरत नहीं होती।
                 जो बढ़ते हैं जमाने में,
    अपने मजबूत इरादों पर,
उन्हें अपनी मंजिल पाने के लिए,
      किसी रथ की जरूरत नहीं होती।

       

मालिक

मेरी हैसीयत से ज्यादा मेरी थाली मे तूने परोसा है.
तू लाख मुश्किलें भी दे दे मालिक, मुझे तुझपे भरोसा है.
एक बात तो पक्की है की...
छीन कर खानेवालों का कभी पेट नहीं भरता
और बाँट कर खानेवाला कभी भूखा नहीं मरता...!!!

.

Sunday 20 December 2015

समय

कोई आपके लिए रूपये
               खर्च करेगा तो कोई
                समय खर्च करेगा,
             समय खर्च करने वाले
           व्यक्ति को हमेशा अधिक
              महत्व और सम्मान
                 देना क्योंकि...
           वह आपके पीछे अपने
           जीवन के वो पल खर्च
          कर रहा है जो उसे कभी
             वापिस नही मिलेंगे !!      
                                      

Thursday 17 December 2015

Roses of Happiness.

" Heart is not a basket for keeping tension and sadness.
Its a Golden box for keeping                                 
Roses of Happiness.
Let your heart be happy always!"

"व्यक्तित्व" ऊँचा बनाओ

दुसरो को सुनाने के लिए अपनी
"आवाज" ऊँची मत करो...
         बल्कि ...
अपना "व्यक्तित्व" इतना ऊँचा बनाओ
की आपको सुनने के लिए "लोग" इंतज़ार करें...

सम्मानित प्रतिष्ठा


  आज का विचार.....
      सम्मानित प्रतिष्ठा वह मुकाम है जो केवल ईमानदार अथक सुकर्मों से प्राप्य होती है। क्षणभंगुर प्राप्यों से मिली प्रतिष्ठा उन रेतीले स्वप्न निर्माण के सदृश होती है जो समुद्र के किनारे बनाये तो मेहनत से जाते हैं किन्तु क्षणिक होते हैं।

During tough times


During tough times,
we offen feel all the doors are closed in our life..
But all the closed doors may not be locked..
They may be waiting for your gentle push... Keep Smiling.

"निखर" जाता है..

दुनियां से बात करने के लिये फोन की जरूरत होती है।
और प्रभु से बात करने के लिये मौन की जरूरत होती है।।
फोन से बात करने पर बिल देना पड़ता है ,
और ईश्वर से बात करने पर दिल देना पड़ता है।
     "माया" को चाहने वाला,
     "बिखर" जाता है." भगवान को चाहने वाला,
     "निखर" जाता है..

"दु:ख"  और  "तकलीफ"

    

        "दु:ख"  और  "तकलीफ"
       भगवान  की  बनाई  हुई
         वह  प्रयोगशाला  है l
       जहां आपकी काबलियत            
        और  आत्मविश्वास  को
            परखा  जाता  है l

   शुभ प्रभात 
           
   आपका दिन मंगलमय   हो

Saturday 12 December 2015

बन्धन


   जो  बाँधने से बंध जाए
             और तोड़ने से टूट जाए
             उसका नाम है "बन्धन"

        जो अपने आप बन जाए
             और  जीवन भर ना टूटे
             उसका नाम है "सम्बन्ध"     

   और प्रार्थना है श्री माताजी से:-
हमारी सब कमियों को दूर कर दें। गलतियों को क्षमा कर दें और अपने से सम्बन्ध और मज़बूत कर दें।

Friday 11 December 2015

वक्त

दुनिया का सबसे अच्छा तोहफा "वक्त" है।
क्योंकी,
जब आप किसीको अपना वक्त
देतें हैँ,
तोह आप उसे अपनी "जिंदगी" का वोह
पल देतें हैं,
जो कभी लौटकर नहीं आता....!

........
...........

Wednesday 9 December 2015

Thanks is not a Gift

Giving with an Expectation of a Return in the form of a Compliment or Thanks is not a Gift, then it becomes a Trade.

"Give without expecting anything in Return.

धन्यवाद अथवा प्रशंसा के रूप में वापसी की अपेक्षा से दिया हुआ, दान नहीं होता है अपितु व्यापार बन जाता है।

बिना किसी अपेक्षा के दिया जाए।

Tuesday 8 December 2015

सुमिरन का फल


एक बार तुलसीदास जी से किसी ने पूछा :-"कभी-कभी भक्ति करने को मन नहीं करता फिर भी नाम जपने के लिये बैठ जाते है, क्या उसका भी कोई फल मिलता है ?"

तुलसी दास जी ने मुस्करा कर कहा-"तुलसी मेरे राम को रीझ भजो या खीज ।भौम पड़ा जामे सभीउल्टा सीधा बीज ॥" अर्थात् :भूमि में जब बीज बोये जाते हैं तो यह नहीं देखा जाता कि बीज उल्टे पड़े हैं या सीधे पर फिर भी कालांतर में फसल बन जाती है, इसी प्रकार नाम सुमिरन कैसे भी किया जाये उसके सुमिरन का फल अवश्य ही मिलता है।

"औकात" भूल जाता हू

मैं, भी कितना अजीब हूँ न !

व्यस्त होता हूँ तो ''साधना'' भूल जाता हूँ
बुराई करूँ तो ''अंजाम'' भूल जाता हूँ
भोजन में ''धन्यवाद'' कहना भूल जाता हूँ
गुस्से में तो ''बर्दाश्त'' भूल जाता हूँ!
सफर पर जाऊँ तो ''प्रार्थना''भूल जाता हूँ

क्या शान है मेरे ''परमेश्वर'' की वह फिर भी नवाज़ता है, ....वह नहीं भूलता....
भले ही मैं अपनी "औकात" भूल जाता हूँ

आप अकेले

आप अकेले बोल तो सकते है;
                    परन्तु
       बातचीत नहीं कर सकते ।
  आप अकेले आनन्दित हो सकते है
                    परन्तु
        उत्सव नहीं मना सकते।
   अकेले  आप मुस्करा तो सकते है
                    परन्तु
      हर्षोल्लास नहीं मना सकते.
           हम सब एक दूसरे
          के बिना कुछ नहीं हैं
     यही रिश्तों की खूबसूरती है ll
             
      
          

निर्माणों के पावन युग म

निर्माणों के पावन युग मे
हम चरित्र निर्माण न भूलें,
स्वार्थ साधना की आँधी मे
वसुधा का कल्याण न भूलें,

शील विनय आदर्श श्रेष्ठता
तार बिना झंकार नही है,
शिक्षा क्या स्वर साध सकेगी
यदि नैतिक आधार नही है,

कीर्ति कौमुदी की गरिमा मे
संस्कृति का सम्मान न भूलें,
निर्माणो के पावन युग मे
हम चरित्र निर्माण न भूलें।।